home page

बसोहली में मिशन युवा बैठक, एडीसी ने दिए सख्त निर्देश

 | 
बसोहली में मिशन युवा बैठक, एडीसी ने दिए सख्त निर्देश


बसोहली, 26 मई (हि.स.)। एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा की अध्यक्षता में मिशन युवा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और युवा दूतों ने भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि अब तक करीब 120 मामलों को मंजूरी मिली है, जिनमें से 57 को ऋण वितरित किया जा चुका है जबकि कुछ लाभार्थी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एडीसी ने युवा दूतों को निर्देश दिए कि वे लोगों को योजना के प्रति जागरूक करें और हर माह कम से कम 4 लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि हर महीने 29 या 30 तारीख को समीक्षा बैठक होगी। अंत में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शपथ दिलाई गई तथा एडीसी ने सेल्फ एन्यूमरेशन कैंप का निरीक्षण भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया