home page

अंबेडकर जयंती पर मंत्री जावेद राणा ने दी शुभकामनाएं, समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान

 | 
अंबेडकर जयंती पर मंत्री जावेद राणा ने दी शुभकामनाएं, समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान


जम्मू, 14 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने भारत रत्न बी बार अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने डॉ. अंबेडकर के स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित समतामूलक समाज की स्थापना में उनके योगदान को सराहा। मंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें बाबा साहेब की विरासत को सम्मान देने और एक समावेशी, न्यायपूर्ण एवं समान समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की शिक्षाएं आज भी विशेष रूप से वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए मार्गदर्शक हैं। राणा ने आह्वान किया कि हम सभी उनके सपनों के समाज के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करें जहां हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया