home page

सुरिंदर चौधरी के खिलाफ विधायक जावेद इकबाल की कथित टिप्पणी पर बोले मंत्री राणा

 | 

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद राणा ने विधायक जावेद इकबाल की ओर से डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर नाराजगी जताई है। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राणा ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि विधायक जावेद इकबाल को डिप्टी मुख्यमंत्री के बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। मंत्री राणा ने इस टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा से बचना चाहिए। हालांकि, विधायक की कथित टिप्पणी के सटीक शब्द उपलब्ध नहीं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता