home page

1.31 करोड़ की वन एवं वन्यजीव परियोजनाओं की सौगात

 | 
1.31 करोड़ की वन एवं वन्यजीव परियोजनाओं की सौगात


राजौरी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने गुरुवार को राजौरी जिले में 1.31 करोड़ की लागत वाली चार वन एवं वन्यजीव परियोजनाओं का ई-उद्घाटन और शिलान्यास किया।

परियोजनाओं में बकोरी के नंगा थुब और बुधल के नंबल में 40-40 लाख की लागत से बनने वाले दो ईको-पार्क, दरहाल में 11.71 लाख की लागत से वन जांच चौकी तथा 40 लाख की लागत से निर्मित राजौरी रेंज कार्यालय भवन शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा पूर्ण परियोजनाओं के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मिट्टी कटाव रोकने और संवेदनशील क्षेत्रों में मृदा संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया