जम्मू-कश्मीर में सरकारी मुकदमों और लॉ ऑफिसरों की नियुक्तियों की होगी व्यापक समीक्षा
जम्मू, 05 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के कानून मंत्री अली मोहम्मद सागर ने सरकारी मुकदमों और लॉ ऑफिसरों की नियुक्तियों की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कानूनी मामलों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करना जरूरी है।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी विभागों से जुड़े अदालती मामलों की स्थिति की समीक्षा करने और कानूनी प्रक्रियाओं में सुधार लाने पर जोर दिया। इसके साथ ही लॉ ऑफिसरों की नियुक्तियों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा करने को कहा गया है ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
अली मोहम्मद सागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरी सुधार तय समय सीमा के भीतर किए जाएं और सरकारी कानूनी मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी से बचा जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

