home page

खेल मैदान में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, 16 टीमों ने दिखाया दमखम

 | 
खेल मैदान में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, 16 टीमों ने दिखाया दमखम


कठुआ, 29 सितंबर (हि.स.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 जेकेएपी आईआर कठुआ की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मंगलवार को खो-खो और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के साथ नशा विरोधी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की 16 टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

खो-खो और रस्साकशी दोनों प्रतियोगिताओं में चार-चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जिनमें से दो-दो टीमें फाइनल के लिए चयनित हुईं। फाइनल मुकाबले 30 सितंबर को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में स्प्रिंग डेल्स व अपर प्राइमरी स्कूल बडाला (रस्साकशी) तथा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चक देसा व स्प्रिंग डेल्स (खो-खो) शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आठ स्कूलों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक, आसपास के गांवों के गणमान्य लोग, बटालियन के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। मुख्यालय कंपनी कमांडर डीएसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर 19 जेकेएपी आईआर के कमांडेंट अतुल शर्मा ने विद्यार्थियों से बातचीत की और प्रतिभागी विद्यार्थियों व शिक्षकों को जलपान वितरित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्थानीय गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया