home page

विधायक महराज मलिक को विधानसभा से निकला गया बाहर

 | 

श्रीनगर, 30 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक महराज मलिक को मंगलवार को विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया जब वे सदन के वेल में जाकर बोलने की अनुमति न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

महराज प्रश्नकाल के दौरान सदन के वेल में गए और आरोप लगाया कि उन्हें विधानसभा में मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि जब उन्होंने सदन के वेल में अपना विरोध जारी रखा तो अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने विधायक को बाहर निकालने का आदेश दिया। इससे पहले मलिक कथित तौर पर अपनी सुरक्षा और ड्राइवर को हटाए जाने के बाद बाइक से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे थे।

मलिक ने एक्स पर एक पोस्ट में कि मेरे सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने के बाद विधानसभा सत्र से पहले मेरे ड्राइवर को भी ले जाया गया और आज श्रीनगर से मुझे दिए गए दोनों पीएसओ (पर्सनल सेफ्टी ऑफिसर) को भी वापस बुला लिया गया है। मैं जम्मू-कश्मीर का एकमात्र विधायक हूं जिसके पास सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर और पीएसओ नहीं हैं।

डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर के महानिदेशक ने मेरे सुरक्षाकर्मियों को हटाने के बाद कहा था कि जम्मू-कश्मीर में कोई खतरा नहीं है और अब आज उन्होंने मेरे पीएसओ भी हटा दिया है। उनके अनुसार मेरे अलावा जम्मू-कश्मीर के हर विधायक को खतरा है। इसलिए अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए वे और उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता