home page

जम्मू में डेली वेजर्स के प्रदर्शन में पहुंचे विधायक मेहराज मलिक

 | 

जम्मू,, 02 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में सिविल सचिवालय के बाहर डेली वेजर्स के प्रदर्शन के दौरान विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डेली वेजर्स की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर दोनों पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपनी नौकरियों को नियमित करने, वेतन संबंधी समस्याओं को दूर करने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहे थे। इस दौरान मेहराज मलिक ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता