home page

महबूबा ने अमेरिकी राजदूत से कश्मीर यात्रा निषेध संबंधी सर्वोच्च स्तरीय यात्रा सलाह की समीक्षा कर उसे वापस लेने का किया आग्रह

 | 

श्रीनगर, 19 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कश्मीर यात्रा निषेध संबंधी सर्वोच्च स्तरीय यात्रा सलाह की समीक्षा करने और उसे वापस लेने का आग्रह किया है।

महबूबा मुफ्ती ने एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि कश्मीर यात्रा निषेध संबंधी सर्वोच्च स्तरीय यात्रा सलाह की समीक्षा करें और उसे वापस लें।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है कि कश्मीर के लिए जहां हजारों परिवार पर्यटन पर निर्भर हैं, कश्मीर पर जारी यात्रा सलाह एक चेतावनी से कहीं अधिक है। यह कश्मीर और दुनिया के बीच एक दीवार है। उन्होंने आगे कहा कि इसे हटाने से आत्मविश्वास का एक सशक्त संदेश जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को वापस लाने में मदद मिलेगी और उन अनगिनत परिवारों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी जिनकी आजीविका पर्यटन पर निर्भर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता