home page

महबूबा मुफ्ती लगातार पांचवीं बार चुनी गई जम्मू-कश्मीर पीडीपी की अध्यक्ष

 | 

श्रीनगर, 05 नवंबर (हि.स.)। महबूबा मुफ्ती लगातार पांचवीं बार जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुनी गई हैं।

पीडीपी ने एक पोस्ट में उनकी पुनः जीत की घोषणा करते हुए कहा कि यह सर्वसम्मत जनादेश पार्टी नेतृत्व, निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के उनके नेतृत्व में विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

महबूबा को पुनः चुने जाने पर बधाई देते हुए पार्टी ने जम्मू और कश्मीर के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता