home page

महबूबा मुफ्ती ने शेषनाग सड़क परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से किया सवाल

 | 

श्रीनगर, 25 नवंबर(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शेषनाग जाने वाली सड़क के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के 'प्रोजेक्ट बीकन' के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) की अवधि बढ़ाने को लेकर उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने लिखा हैरानी की बात है कि 23 जनवरी 2026 को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने बीआरओ के 'प्रोजेक्ट बीकन' के साथ एमओयू की अवधि बढ़ाकर शेषनाग जाने वाली सड़क को मंजूरी दे दी। पोस्ट में कहा गया है विकास के नाम पर यह हमारे नाजुक पर्यावरण पर एक हमला है जिससे शेषनाग का इकोसिस्टम और अमरनाथ यात्रा, दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं।

उन्होंने आगे पूछा क्या मुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग इस बीआरओ और दी गई मंजूरी के बारे में स्पष्टीकरण देंगे, क्या वे इसे तब वापस लेंगे जब तक कि कोई ऐसा नुकसान न हो जाए जिसकी भरपाई न की जा सकेl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता