कठुआ में मेगा जॉब फेयर आयोजित, 350 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
कठुआ, 30 जून (हि.स.)। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ द्वारा रोजगार एवं उद्यमिता के लिए एक मंच थीम के तहत मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं को रोजगार से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी कौशल क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिशन युवा के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। जॉब फेयर में जिले भर से 350 से अधिक बेरोजगार युवाओं और छात्रों ने भाग लिया जबकि 19 कंपनियों ने हिस्सा लेकर 650 से अधिक रिक्तियां विभिन्न क्षेत्रों जैसे सेल्स, फार्मास्यूटिकल, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, फाइनेंस व इंश्योरेंस आदि में उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के दौरान मिशन युवा हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया जहां युवाओं को स्वरोजगार, प्रोजेक्ट निर्माण और ऋण सुविधा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही करीब 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
सहायक निदेशक रोजगार पियूषा खजूरिया ने विभाग द्वारा युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

