home page

स्वतंत्रता दिवस तैयारियों को लेकर बैठक, एडीसी ने दिए निर्देश

 | 
स्वतंत्रता दिवस तैयारियों को लेकर बैठक, एडीसी ने दिए निर्देश


कठुआ, 28 जुलाई (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ बीबीडीए बाबू राम, तहसीलदार बसोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीसी ने बताया कि मुख्य समारोह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित होगा जबकि बारिश की स्थिति में इसे जवाहर नवोदय विद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में स्थानांतरित किया जाएगा। ध्वजारोहण सुबह 8ः55 बजे होगा।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को पेयजल, बिजली विभाग को निर्बाध बिजली, बीएमओ को एंबुलेंस व चिकित्सकीय सुविधा तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर समिति बसोहली को साफ-सफाई और वन विभाग को मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बताया गया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी और समारोह के लिए मजिस्ट्रेट ऑन ड्यूटी भी तैनात किए जाएंगे। तैयारियों की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया