home page

रियासी में माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल को आग से नुकसान, कोई हताहत नहीं

 | 

जम्मू, 20 सितंबर(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप, कटरा में एक हेलीपैड टर्मिनल आग लगने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीपैड टर्मिनल में आग सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय टर्मिनल बंद था जो मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांज़िट पॉइंट है। उन्होंने बताया कि आग में टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक कॉफी शॉप जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता