उस्ताद मोहल्ले में टेंट हाउस में लगी आग
| May 13, 2026, 19:19 IST
जम्मू,, 13 मई (हि.स.)।
जम्मू के उस्ताद मोहल्ले में स्थित एक टेंट हाउस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी जिससे आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

