home page

बिश्नाह में नकाबपोश लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

 | 

जम्मू,, 04 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में लूटपाट की एक वारदात सामने आई है जहां अबतारा निवासी मोहनलाल को दो नकाबपोश लुटेरों ने निशाना बनाया। घटना बीते दिन की बताई जा रही है जब मोहनलाल नरवाल मंडी सब्जी लेने के लिए जा रहे थे।

पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह बिश्नाह-कुंजवानी सड़क मार्ग पर पहुंचे तभी दो अज्ञात लुटेरे अचानक सामने आए और तेजधार हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया। लुटेरों ने उनसे मोबाइल फोन, करीब 8000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित मोहनलाल ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता