home page

शहीद सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह का 29वां शहीदी दिवस मनाया गया

 | 

जम्मू,, 30 मई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के 29वें शहीदी दिवस पर आरएस पुरा कस्बे में स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों ने शहीद दलजीत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद दलजीत सिंह का देश और समाज के प्रति योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन और वीरता को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता