home page

सफाई कर्मियों की हड़ताल से आरएस पुरा में गंदगी बढ़ी

 | 

जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।

आरएस पुरा में सफाई कर्मियों के आंदोलन को बाजार एसोसिएशन का समर्थन मिला है जिससे उनकी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। सफाई कर्मियों ने वीरवार को प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया, वहीं बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित अन्य व्यापारियों ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई। व्यापारियों ने कहा कि हड़ताल के कारण बाजार और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बरसात के मौसम को देखते हुए संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है इसलिए जल्द समाधान जरूरी है। एसोसिएशन ने प्रशासन और सरकार से सफाई कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने की अपील की है ताकि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता