home page

जीडीसी मढ़हीन में मैराथन का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

 | 
जीडीसी मढ़हीन में मैराथन का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प


कठुआ, 29 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत के अवसर पर जीडीसी मढ़हीन में एनएसएस इकाई के सहयोग से एक जागरूकता मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकगणों एवं अन्य अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता साफ नजर आई। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मैराथन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. शल्लू रानी एवं प्रो. मनु सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. अनूप शर्मा, डॉ. मुनिशा देवी, डॉ. रीमी, डॉ. सोनिया, प्रो. चरण सिंह तथा डॉ. प्रीति खजूरिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया