राजौरी में रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति मृत पाया गया
| Mar 30, 2026, 10:58 IST
जम्मू, 30 मार्च (हि.स.)। सोमवार को राजौरी के चकली इलाके में एक 25 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया जिसके बाद परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान चकली निवासी अमन शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव चकली पुल के नीचे पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए शव को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

