home page

हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

 | 
हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत


कठुआ 02 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ के राजबाग क्षेत्र में रविवार को एक दुखद हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चानपुरा चंदवा के पास करीब 11ः17 बजे कठुआ से जम्मू जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सतीश सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव चंदवा तहसील हीरानगर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया