सेब के बाग में भालू ने व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
| Sep 11, 2026, 13:15 IST
शोपियां, 11 सितंबर (हि.स.)। शुक्रवार को शोपियां जिले के सेडो क्षेत्र में एक सेब के बाग में जंगली भालू के हमले में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के सेडो स्थित सेब के बाग में जंगली भालू ने एक व्यक्ति पर हमला किया।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शोपियां के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान सेडो निवासी अब्दुल रहमान के पुत्र सादिक अहमद ठोकर (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

