home page

कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 गोवंश बचाए, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त

 | 
कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 गोवंश बचाए, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त


कठुआ, 15 मार्च (हि.स.)। जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने हटली पुलिस पोस्ट अधिकार क्षेत्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रक भी जब्त किया गया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक एचआर55एबी-0701 में गोवंश की तस्करी की सूचना मिलने पर हटली पुलिस पोस्ट प्रभारी ईशान के नेतृत्व में हटली पुलिस टीम ने विशेष नाका लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर 25 गोवंश को क्रूर तरीके से बांधकर अवैध रूप से ले जाया जा रहे थे। पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित छुड़ाकर ट्रक को मौके पर जब्त कर लिया। इस मामले में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 135/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के दिशा-निर्देश में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया