home page

कुपवाड़ा में बड़ी आग की घटना आईं सामने

 | 

कुपवाड़ा, 05 मार्च (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ी आग की घटना सामने आई है। आज बाकि अकर के जंगलों में बहुत बड़ी आग लग गई।जिससे आस-पास के लोगों में घबराहट फैल गई क्योंकि घना धुआं तेज़ी से पूरे इलाके में फैल गया। घटना के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की शुरुआती कोशिशें शुरू कीं।

फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। अधिकारी आग को और फैलने से रोकने और जंगल के इलाके को कम से कम नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता