कठुआ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई-दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद
कठुआ, 21 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस थाना लखनपुर क्षेत्र के धन्ना इलाके में नाके के दौरान एक आरोपी आसिफ हुसैन निवासी लखनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं थाना हीरानगर क्षेत्र के दयालाचक में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में भाग हुसैन निवासी खानपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 ग्राम हेरोइन तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या 9858034100 पर दें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

