home page

नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कामयाबी , रियासी पुलिस ने कटरा में 124 ग्राम हेरोइन बरामद की

 | 

कटरा, 17 नवंबर (हि.स.)। रियासी नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रियासी पुलिस ने कटरा में तीन लोगों को पकड़ा है। उनके पास से कुल 124.2 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन (तराजू) बरामद की गई है। कटरा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक विशेष अभियान के दौरान इन तीन आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से हेरोइन बरामद की। इनमें से गौरव उर्फ गोरा पुत्र स्वर्गीय किमतीलाल, निवासी कपूरथला पंजाब से 71.3 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन बरामद की। गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी गांव भोलेके जिला गुरदासपुर पंजाब से 33.6 ग्राम हेरोइन बरामद की व अमन महाजन पुत्र जसपाल महाजन निवासी अमृतसर पंजाब से 9.3 ग्राम हेरोइन बरामद की।

तीनों आरोपियों से कुल 124.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस मामले में कटरा पुलिस स्टेशन (जिला रियासी) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 के तहत प्राथमिकी नंबर 355/2026 दर्ज की गई है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद नशीले पदार्थों का स्रोत क्या था इसे कहाँ पहुँचाया जाना था और इस ड्रग तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपियों के अन्य संपर्कों का पता लगाने और इस अवैध कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता