home page

कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-45 पशु तस्करी से बचाए, 2 ट्रक जब्त

 | 
कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-45 पशु तस्करी से बचाए, 2 ट्रक जब्त


कठुआ, 20 जून (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनपुर और हीरानगर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 45 गोवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया और 2 ट्रकों को जब्त किया।

पहले मामले में एनएचडब्ल्यू लखनपुर पर पुलिस टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक एचआर63सी-5664 को रोका। चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रक में 22 पशु अमानवीय तरीके से भरे हुए मिले जिन्हें सुरक्षित छुड़ाया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई एनएचडब्ल्यू हीरानगर में की गई जहां पुलिस ने एक ट्रक जेके02बीपी-9513 को रोका। चालक यहां भी वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक से 23 पशु बरामद किए गए जिन्हें रेस्क्यू किया गया। इस मामले में थाना हीरानगर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया