home page

कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-35 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद, 3 वाहन जब्त

 | 
कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-35 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद, 3 वाहन जब्त


कठुआ, 22 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 35 क्विंटल खैर लकड़ी और जलाऊ लकड़ी से लदे 3 वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस थाना लखनपुर क्षेत्र में बसंतपुर के पास नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया, जो महानपुर से लखनपुर की ओर जा रहा था। तलाशी लेने पर ट्रक से करीब 30-35 क्विंटल खैर लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक मोहम्मद सलीम निवासी गुरदासपुर पंजाब को हिरासत में लिया। बाद में मामला वन विभाग से संबंधित होने के कारण लकड़ी और वाहन को वन विगाभ के हवाले कर दिया गया। इसी तरह थाना हीरानगर पुलिस ने कूटा क्षेत्र में गश्त के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लदी जलाऊ लकड़ी बरामद कर उन्हें भी जब्त किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया