बिशनाह में महंत राम पुरी ने 'अल कबीर एक्सपोर्ट्स' का नाम बदलने की मांग उठाई
| Jul 15, 2026, 17:39 IST
जम्मू, 15 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के बिशनाह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महंत राम पुरी ने बीफ उत्पाद बनाने वाली कंपनी 'अल कबीर एक्सपोर्ट्स' का नाम बदलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कंपनी का मौजूदा नाम धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे बदला जाना चाहिए।
महंत राम पुरी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में उचित कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने की भी अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

