home page

कठुआ में सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण, छात्रों को सकारात्मक बदलाव अपनाने की अपील

 | 
कठुआ में सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण, छात्रों को सकारात्मक बदलाव अपनाने की अपील


कठुआ, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ ने स्कूल शिक्षा विभाग के तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उद्घाटन संबोधन का लाइव टेलीकास्ट आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन जीडीसी महिला कठुआ के ऑडिटोरियम में किया गया, जहां उपायुक्त राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, करियर काउंसलिंग, ट्रैफिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस किया जा रहा है। पहले दिन छात्रों ने विशेषज्ञों के व्याख्यान और जागरूकता सत्रों में भाग लिया तथा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संबोधन को सुना। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी विषय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए सकारात्मक व्यवहार अपनाएं और नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल को वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि 10 अप्रैल को जीएचएसएस बॉयज कठुआ में जागरूकता रैली और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया