home page

उपराज्यपाल सिन्हा ने सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 | 

श्रीनगर, 03 मार्च (हि.स.)। अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर विरोध के बाद जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि गहन विचार-विमर्श में उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भाग लिया; नलिन प्रभात, डीजीपी जम्मू-कश्मीर; लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव, जीओसी 15 कोर और मेजर जनरल बलबीर सिंह, एमजीजीएस, उत्तरी कमान भी शामिल थे।

इसमें कहा गया है कि बैठक मौजूदा स्थिति का आकलन करने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर केंद्रित थीl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता