उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका
| Nov 24, 2026, 20:43 IST
जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि, खुशी और कल्याण की प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें इस पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सही मार्ग पर चलें और सामाजिक न्याय, करुणा तथा सार्वभौमिक भाईचारे के मूल्यों को अपनाते हुए सभी के कल्याण के लिए प्रयास करें।
उपराज्यपाल ने कहा श्री गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद मानवता को शांति और सदाचारी जीवन की ओर प्रेरित करता रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

