home page

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तलवाड़ा में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की, जम्मू-कश्मीर पुलिस के रंगरूटों को दी शुभकामनाएं दीं

 | 

श्रीनगर, 17 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने मंगलवार को एसटीसी तलवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर एलजी आज एसटीसी, तलवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जम्मू कश्मीर का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। आज के स्नातक बहादुरों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सफलता और गौरव आपके पथ पर राज करें।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंक-मुक्त, अपराध-मुक्त केंद्र शासित प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जहां नागरिक जीवन पर कोई असुरक्षा की छाया नहीं पड़ती। सिन्हा ने कहा कि बल ने सुशासन, नवाचार, सामाजिक एकता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह