home page

जम्मू के नेहरू मार्केट स्थित वेयरहाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रभावित मार्केट का किया दौरा

 | 

जम्मू, 2 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के नेहरू मार्केट स्थित वेयरहाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रभावित मार्केट का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने आग से प्रभावित व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और घटना पर गहरा दुख जताया।

मनोज सिन्हा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अग्निकांड की जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर सामने आएगी।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल ने इस घटना की जांच के लिए आईजीपी जम्मू तेजिंदर सिंह और दीव कॉम जम्मू संभाग विकास कुंडल की दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।

कमेटी को आग लगने के कारणों, संभावित लापरवाही और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित व्यापारी आग से हुए नुकसान के बाद राहत और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह