home page

उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आई बारिस, बाढ़ और भूस्खलन की समीक्षा की

 | 
उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के कई जिलों में आई बारिस, बाढ़ और भूस्खलन की समीक्षा की


जम्मू, 20 जुलाई (हि.स.)।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति की समीक्षा की।

उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत और बुनियादी ढांचे की बहाली के निर्देश दिए।

एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि मैंने आज वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के प्रभाव का आकलन किया। डोडा में दो लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना सहित आपातकालीन टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं और हाई अलर्ट पर हैं।

पुंछ, राजौरी, रियासी और उधमपुर की प्रमुख सड़कें फिर से खोल दी गई हैं और कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है। फील्ड टीमों को घरों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने का भी निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह