जम्मू वेयरहाउस अग्निकांड की जांच के लिए मनोज सिन्हा ने बनाई दो सदस्यीय कमेटी
| Nov 11, 2026, 15:53 IST
जम्मू,, 11 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू के नेहरू मार्केट वेयरहाउस में 8 नवंबर को लगी भीषण आग की घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जम्मू के आईजीपी तेजिंदर सिंह और डिवकॉम जम्मू विकास कुंडल को शामिल किया गया है। कमेटी को आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े सभी हालात की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आग की घटना के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही या चूक हुई थी या नहीं। अगर जांच में कोई लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। उपराज्यपाल ने कमेटी को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

