home page

उपराज्यपाल ने पुंछ में सोमवार को भूस्खलन में मारे गये सात लोगों के लिये शोक व्यक्त किया

 | 

श्रीनगर, 20 जुलाई (हि.स.)।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

एक पोस्ट में उपराज्यपाल ने कहा कि पुंछ में भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की जान चली गई। इस कठिन समय में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह