home page

लेफ्टिनेंट जनरल मोहित सेठ ने व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाली

 | 

जम्मू, 01 अक्टूबर (हि.स.)। लेफ्टिनेंट जनरल मोहित सेठ एसएम, वीएसएम ने गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम से व्हाइट नाइट कोर की कमान संभाली।

कमान संभालते हुए नए कोर कमांडर ने सभी रैंकों से परिचालन तत्परता, पेशेवर उत्कृष्टता और टीम भावना के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज के लिए तैयार, कल के लिए तत्पर। हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं।”

व्हाइट नाइट को जिसे 16 कोर के नाम से भी जाना जाता है नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों सहित जम्मू क्षेत्र के परिचालन क्षेत्र की देखरेख करता है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता