home page

शोपियां में घर में घुसा तेंदुआ, 6 साल की बच्ची घायल

 | 

शोपियां, 23 जुलाई (हि.स.)। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां ज़िले के केलर इलाके में लैत्री वाली बेहक के जंगल वाले इलाके में एक घर में तेंदुआ घुस गया जिससे छह साल की एक बच्ची घायल हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ केलर में एक घर में घुस गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए ज़िला अस्पताल शोपियां ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बाद में बच्ची की पहचान शोपियां के केलर में ज़राकान शलिदार के रहने वाले फारूक अहमद टेडवा की बेटी आफिया जान (6) के तौर पर हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता