home page

सोशल मीडिया के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर व्याख्यान आयोजित

 | 
सोशल मीडिया के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर व्याख्यान आयोजित


कठुआ, 07 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में “सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साधना सप्ताह के तहत आईजीओटी कर्मयोगी पहल के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समाजशास्त्र विभाग की प्रो. नमिता ने व्याख्यान देते हुए युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जहां सोशल मीडिया से संचार और अभिव्यक्ति के अवसर बढ़े हैं, वहीं साइबर बुलिंग, चिंता, नींद की कमी और एफओएमओ जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का समन्वय डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. हिलाल अहमद भट ने प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया