home page

स्वर्गीय तेज राम का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर सामने आया

 | 

जम्मू,, 18 अगस्त (हि.स.)।

स्वर्गीय तेज राम का परिवार अपने हक और इंसाफ की मांग को लेकर सामने आया है। सन्नी चिब की अगुवाई में परिवार ने प्रदर्शन कर अपना हम मांगा। परिवार का आरोप है कि उनके साथ धोखा कर उनके हिस्से के अधिकार से उन्हें वंचित किया गया। परिजनों का कहना है कि तेज राम के निधन के बाद परिवार के हक और संपत्ति से जुड़े मामलों में उनके साथ न्याय नहीं हुआ। जबकि उनके स्थान पर एसआरओ 43 के तहत मिलने वाली नौकरी को भी परिवार को न देकर मृतक के भाई के बेटे को दे दी गई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित तौर पर धोखे से लिए गए परिवार के हक को वापस दिलाने की मांग की है। परिवार ने कहा कि जब तक उन्हें उनका अधिकार और इंसाफ नहीं मिलता, वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता