home page

फुटबॉल में लखनपुर, वॉलीबॉल में मल्हार और कबड्डी में हीरानगर जोन बना विजेता

 | 
फुटबॉल में लखनपुर, वॉलीबॉल में मल्हार और कबड्डी में हीरानगर जोन बना विजेता


कठुआ, 22 अगस्त (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से आयोजित अंडर-19 लड़कों की अंतर-जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। जिले के विभिन्न जोनों की टीमों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फुटबॉल में लखनपुर जोन विजेता और कठुआ उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में मल्हार जोन विजेता तथा सलान उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कठुआ जोन विजेता और लखनपुर उपविजेता रहा। कबड्डी में हीरानगर जोन विजेता तथा कठुआ उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में कठुआ जोन विजेता और हीरानगर उपविजेता रहा।

समापन अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें एवं खिलाड़ी विभागीय कार्यक्रम के अनुसार अगले स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया