home page

सोपोर में एक मज़दूर मृत मिला, जांच शुरू

 | 

सोपोर, 07 अगस्त (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के सोपोर इलाके में एक मज़दूर अपने घर पर मृत पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरदुशिवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिलने के बाद मज़दूर को सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सोपोर ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच सोपोर की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता