home page

बांदीपोरा के सुंबल में लोहे की रॉड गिरने से मजदूर की मौत

 | 

श्रीनगर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। रविवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके में एक पुल पर काम कर रहे 20 वर्षीय बाहरी मजदूर की लोहे की रॉड गिरने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि सुंबल, बांदीपोरा में बन रहे एक पुल पर काम करते समय ऊंचाई से लोहे की रॉड गिरने से व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बांदीपोरा से श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अब्दुल रशीद के बेटे बासित (20) के रूप में हुई है। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता