home page

जम्मू में मजदूर संघ का एंटी-लेबर नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 17 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू में मजदूर संघ और विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने एंटी-लेबर नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आंगनवाड़ी, जम्मू नगर निगम और पीएचई कर्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं लेकिन अब तक उनका उचित समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने अपने अधिकारों, नौकरी से जुड़ी समस्याओं और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

मजदूर संघ ने सरकार से श्रमिक एवं कर्मचारी हितैषी नीतियां लागू करने तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता