home page

कुलगाम पुलिस ने कुंड में ड्रग तस्करों के कब्जे से 60 लाख की जमीन मुक्त कराई

 | 

कुलगाम, 08 मई (हि.स.)। नशा मुक्ति अभियान जम्मू-कश्मीर के तहत एक बड़ी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुंड इलाके में कथित ड्रग तस्करों के अनधिकृत कब्जे से लगभग 60 लाख मूल्य की कहचराई भूमि को मुक्त कराया।

अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त अभियान पुलिस स्टेशन कुंड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव ओरियल में चलाया गया, जहां कुल 06 कनाल कहचराई भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया। विवरण के अनुसार सर्वे नंबर 182 मिन के तहत 01 कनाल भूमि कथित ड्रग तस्कर गुलाम नबी भट्ट, फतेह मोहम्मद भट के दामाद के अनधिकृत कब्जे में पाई गई थी। सर्वे नंबर 142 के तहत अन्य 03 कनाल भूमि ड्रग तस्कर गुलाम नबी भट पुत्र अब्दुल गनी भट के कथित अवैध कब्जे में थी। इसके अलावा सर्वे संख्या 142 मिन के तहत 02 कनाल भूमि भी ओरियल कुंड गांव के उन व्यक्तियों से बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि मुक्त कराई गई जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 60 लाख है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता