home page

खराब मौसम की वजह से केयू ने 23 जुलाई की परीक्षाएं टालीं

 | 

श्रीनगर, 22 जुलाई(हि.स.)। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने बुधवार को खराब मौसम को देखते हुए 23 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दीं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार 23 जुलाई, 2026 को होने वाली यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

नोटिस में कहा गया है कि टाल दी गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी। नोटिस में लिखा है खराब मौसम को देखते हुए 23.07.2026 को होने वाली यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं टाल दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता