home page

किश्तवाड़ के सोहल पाडर क्षेत्र में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

 | 

किश्तवाड़, 03 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सोहल पाडर क्षेत्र में शुक्रवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में अनुरुद्ध सिंह (55) पुत्र नंद लाल निवासी तियारी किश्तवाड़ की मौके पर मौत हो गई, जबकि सपूत सिंह (35) पुत्र धनतेर सिंह, दीपक कुमार (30) पुत्र अनुरुध सिंह दोनों निवासी नियारी और रविंदर सिंह (35) पुत्र गिरधारी लाल निवासी इश्तियारी किश्तवाड़ घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह