कुपवाड़ा में एक सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक व्यक्ति की मौत
| Mar 23, 2026, 16:35 IST
जम्मू, 23 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कुपवाड़ा के मनिगाह शालाबथू इलाके में एक सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत उप-जिला अस्पताल कुपवाड़ा में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
मृतक के शव को भी अस्पताल लाया गया और आवश्यक चिकित्सकीय तथा कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी कर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

