home page

यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते  हुए जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का निर्णय

 | 

जम्मू, 05 मार्च (हि.स.)।

जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए और आगामी दिनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रेन संख्या 12426 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3ए सी) कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के निर्देशन में उठाया गया है।

अतिरिक्त कोच के जुड़ने से प्रत्येक फेरे में लगभग 72 अतिरिक्त सीटें/बर्थ उपलब्ध होंगी जिससे अधिक यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो सकेंगे। यह कोच दिनाक 07 मार्च और 14 मार्च को निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य त्यौहारों और पीक सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रबंधित करना और वेटिंग लिस्ट को कम करना।

जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को प्रदान की जा रही सुविधा पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोचों का जुड़ना न केवल क्षमता बढ़ाएगा बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुरक्षा और सुख-सुविधाओं से भी लैस करेगा। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि 'पीक सीजन' के दौरान भी यात्रियों को सुगम और तनावमुक्त यात्रा प्राप्त हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता